फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नए साल पर कमिश्नरेट को मिलेगी दो नए थानों की सौगात, साइबर रेंज का होगा अपना भवन

Sat, 31 Dec 2022 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिटी कमांड सेंटर से शहर की निगरानी व्यवस्था भी और सुदृढ़ होगी। हाई रिजोल्यूशन वाले सीसी कैमरे और शहरी-ग्रामीण बार्डर पर एनपीआर कैमरे की संख्या और बढ़ेगी।  शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार में चौराहों पर सिग्नल लाइट की संख्या भी बढ़ेगी। वर्तमान में पूरे जिले में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से थानों पर दबाव अधिक है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में तो और भी है।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में कमिश्नरेट को दो नए थानों की सौगात मिलेगी। रेंज का साइबर क्राइम थाना भी सारनाथ से स्थानांतरित होकर मिर्जामुराद स्थित नए भवन में होगा। कमिश्नरेट विस्तार के बाद दो नए थानों बजरडीहा और चांदमारी का प्रस्ताव बनकर तैयार है। संभावना है कि नव वर्ष में इन दो थानों की सौगात शासन स्तर से मिलेगी।

विज्ञापन

सिटी कमांड सेंटर से शहर की निगरानी व्यवस्था भी और सुदृढ़ होगी। हाई रिजोल्यूशन वाले सीसी कैमरे और शहरी-ग्रामीण बार्डर पर एनपीआर कैमरे की संख्या और बढ़ेगी।  शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार में चौराहों पर सिग्नल लाइट की संख्या भी बढ़ेगी। वर्तमान में पूरे जिले में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से थानों पर दबाव अधिक है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में तो और भी है। विस्तार होने से पहले से ही भेलूपुर थाना के अंतर्गत आने वाले बजरडीहा चौकी को थाना बनाने और शिवपुर और कैंट थाना क्षेत्रों को काटकर चांदमारी में नया थाना बनाने का प्रस्ताव तत्कालीन पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने मुख्यालय को भेजा था। मुख्यालय से हरी झंडी आते ही दो नए थाने बनाए जाएंगे। 

रेंज का साइबर क्राइम थाना मिर्जामुराद में
साइबर अपराधियों को धूल चटाने के लिए रेंज का साइबर क्राइम थाना मिर्जामुराद में स्थानांतरित होना है। यहां जमीन चिह्नित होने के साथ ही बजट भी जारी हो चुका है। नव वर्ष से ही थाना भवन का निर्माण शुरू होगा। फिलहाल सारनाथ म्यूजियम के सामने पर्यटक भवन में साइबर क्राइम थाना का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


जिला जेल में बढ़ेगी बैरकों की संख्या
चौकाघाट स्थित जिला जेल में बंदियों के तीन गुना क्षमता को कम करने के लिए दो नए बैरक बनाए जाएंगे। मुख्यालय से आदेश और बजट भी जारी हो चुका है। जिला जेल के जेलर बीके त्रिवेदी ने बताया कि छोटे-बड़े मिलाकर कुल 17 बैरक जिला जेल में है। दो और नए बैरक नव वर्ष में बनाए जाएंगे। 747 बंदियों की क्षमता वाले जेल में मौजूदा समय में 2508 बंदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें