फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस लाइन के पास बनेगा कमिश्नरेट मुख्यालय और अधिकारियों का आवास, पुलिस आयुक्त ने लिया भूमि का जायजा

Fri, 02 Jul 2021 02:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार को अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने भूमि का जायजा लेकर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा। पुलिस लाइन के आसपास की भूमि पर कमिश्नरेट अफसरों के लिए फ्लैट नुमा आवास बनाए जाएंगे।

 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने लिया भूमि का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का मुख्यालय औऱ अधिकारियों के लिए नया आवास पुलिस लाइन के पास बनेगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने भूमि का जायजा लेकर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से अधिकारियों के लिए रहने की सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए कवायद की जा रही थी। पुलिस लाइन के आसपास की भूमि पर कमिश्नरेट अफसरों के फ्लैट नुमा आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद से अफसरों के लिए आवास बनाने की प्रकिया की जा रही थी। शुक्रवार को  अफसरों के साथ भूमि का निरीक्षण किया गया और बिंदुवार रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए दिशा-निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन के पास पीएमटी वर्कशॉप में 35 सौ स्क्वायर फीट में आवास बनाए जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें