रिंग रोड फेज 2 के कार्यों के निर्धारित अवधि जून 2026 तक हर हाल में पूरा करें। एडीएम प्रशासन मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में विद्युत पोल, पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग, सीवर लाइन, मकान ध्वस्तीकरण सहित अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराएं।
रोपवे परियोजना, सारंगनाथ महादेव मंदिर के निर्माण कार्यों, लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य, सीएचसी चोलापुर, गंजारी स्टेडियम के पास पॉवर सबस्टेशन की स्थापना, संत कबीर प्राकट्य स्थल के कार्य, ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण, मणिकर्णिका व हरिश्चन्द्र घाट के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह, एडीएम सिविल सप्लाई, सचिव विकास प्राधिकरण वेद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।