फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाई की तकनीक सीखने जापान गए कमिश्नर और नगर आयुक्त, जायका प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेंगे भाग

Tue, 27 Feb 2024 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी से दो अधिकारी जापान गए हैं। शहर को साफ सुथरा बनाने में जायका तकनीकी सहयोग देगी। जायका की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए कई कार्य कराए गए हैं। जिसमें जापान की तकनीक से एसटीपी का निर्माण भी शामिल है। 
विज्ञापन
जापान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में दो मार्च तक होने वाले तकनीकी सहयोग परियोजना के तहत जायका प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जिले से दो अधिकारी गए हैं। जिले से मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा गए हैं। वहीं, प्रदेश से नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल गए हैं। इसका पूरा खर्चा जायका (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) उठाएगी।

विज्ञापन


जायका की ओर से शहर में स्वच्छता के लिए कई कार्य कराए गए हैं। सबसे बड़ा काम जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर है। इसका निर्माण जापान के सहयोग से किया गया है। इसके अलावा जापान की तकनीक से एसटीपी का निर्माण हुआ है। 

जायका की ओर से गांवों से निकलने वाले अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीक दी गई है। सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट भी जायका की देन है। जायका जापान की अनुदान सहायता के प्रबंधन के साथ-साथ विकासशील देशों की मदद करता है। एक छत के नीचे तकनीकी सहयोग और रियायती ऋण उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें