यही नहीं, दस्तावेजों में जितना माल दर्शाया था, उससे अधिक माल मौके पर कार्रवाई के दौरान मिला। दरअसल, मसाला कारोबारी जो माल तैयार करता था, उस पर टैक्स कम दिखाता था। इसकी भनक लगी तो छापामारा गया।
भोजपुर, डांडी स्थित दोनों फैक्ट्री और विशेश्वरगंज स्थित प्रधान कार्यालय पर बुधवार को छापा मारा गया। टैक्स चोरी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अनिल कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी दीनानाथ, बीआर सिंह आदि शामिल रहे।