फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मसाला कारोबारी के यहां से एक करोड़ की पकड़ी गई टैक्स चोरी, लगा 25 लाख का जुर्माना

Thu, 24 Dec 2020 08:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने वाराणसी के मसाला कारोबारी के यहां छापा मारकर लगभग एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। बुधवार की दोपहर से शुरू हुई एसआईबी की कार्रवाई दूसरे दिन गुरुवार की भोर तक चली। इस दौरान इतनी बड़ी गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना के तौर पर कारोबारी से मौके पर 25 लाख रुपये जमा कराया गया।

विज्ञापन


कारोबारी के भोजपुर व डांडी स्थित दो फैक्ट्री और विशेश्वरगंज स्थित प्रतिष्ठान पर हुई कार्रवाई में ऐसी-ऐसी गड़बड़ियां मिलीं कि अफसर हैरान रह गए। पूर्वांचल सहित बिहार-झारखंड तक फैले मसाला कारोबार की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि कारोबारी ने लॉकडाउन के बाद से ई-वे बिल जनरेट ही नहीं किया और लाखों का माल बेचता रहा। जबकि 50 हजार तक माल पर ई-वे बिल जनरेट किया जाता है।

विभाग के एडिशनल कमिश्नर एसआईबी एमके शुक्ला ने बताया कि कारोबारी के यहां से एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। सुबह चार बजे तक चली कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन गड़बड़ियां मिलीं। मार्च के बाद बगैर ई-वे बिल जनरेट किए बगैर कारोबारी माल बेचता रहा और इसके अलावा कर मुक्त वाले सामानों की बिक्री की, लेकिन आईटीसी (इनकम टैक्स क्रेडिट) का लाभ भी लेता रहा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

यही नहीं, दस्तावेजों में जितना माल दर्शाया था, उससे अधिक माल मौके पर कार्रवाई के दौरान मिला। दरअसल, मसाला कारोबारी जो माल तैयार करता था, उस पर टैक्स कम दिखाता था। इसकी भनक लगी तो छापामारा गया।

भोजपुर, डांडी स्थित दोनों फैक्ट्री और विशेश्वरगंज स्थित प्रधान कार्यालय पर बुधवार को छापा मारा गया। टैक्स चोरी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अनिल कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी दीनानाथ, बीआर सिंह आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें