फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तनिक गऊंवाें आ जईतन परधानमंतरी जी’

Fri, 26 Jun 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जयापुर के मुसहर परिवारों को पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके रहने के लिए जो अटल नगर बनवाया है, उसकी चाबी उन्हें जल्द मिल जाएगी। आशियाने के लिए मुसहरों ने अपनी जमीन दी है। इस साल पूरी गर्मी उन्होंने खुले आकाश के नीचे गुजार दी। अब बारिश   शुरू होने से उनकी दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सिर ढकने के लिए छत नहीं है। खाने का जो भी अनाज उनके पास है, वह भीग रहा है। यदि उसे कमरों में नहीं रखा गया तो पानी में बर्बाद हो जाएगा। पीएम के आने का जिक्र होते ही परिवार के मुखिया मुखई कहते हैं कि ‘तनिक गऊंवों आ जईतन परधानमंतरी जी त हमहन क भला हो जात। पानी-बुन्नी में रहे क ठिकाना त मिल जात। ’

गांव की प्रधान दुर्गावती देवी कहती हैं, ‘गुजरात की एक कंपनी ने गांव के सभी 14 मुसहर परिवारों के लिए आवास बनवाया है। इसे ‘अटल नगर’ नाम दिया गया है। उद्घाटन न होने से अभी कमरों की चाबी लाभान्वित परिवार को नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। हमारी कोशिश है कि वे डीरेका मैदान से ही अटल नगर के उद्घाटन का ऐलान कर दें ताकि मुसहर परिवारों की दुश्वारियां दूर हो सकें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें