चंदौली के थान क्षेत्र बगहीं कुंभापुर गांव के पास एक ट्रक और ट्रेलर में इतनी खौफनाक टक्कर हुई कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
चंदौली थान क्षेत्र के बगहीं कुंभापुर गांव के पास नेशलन हाइवे पर रविवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घायल ड्राइवर को लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बिहार के जहानाबाद जिला के घोसी थाना अंतर्गत उबेर गांव निवासी भूषन प्रसाद (38) अपने खलासी बिहार के अरवल जिला कुर्था थाना के नरही गांव निवासी निरंजन कुमार यादव (22 ) के साथ रामनगर से चोकर लादकर उड़ीसा ले जा रहे थे।
हाइवे पर बगहीं कुंभापुर गांव में ट्रेलर से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें खलासी निरंजन कुमार यादव की मौत हो गई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं भूषन प्रसाद भी घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।