वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर मंगारी इलाके के एक महाविद्यालय में शुक्रवार सुबह छात्राओं द्वारा प्रबंधक और एक अध्यापिका पर अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाने से हड़कंप मच गया। छात्राओं का आरोप है कि उनसे कालेज प्रबंधक ने गाली गलौज किया और इसी बीच एक अध्यापिका ने दो छात्राओं को पीट दिया।
नाराज छात्राएं कालेज के गेट पर एकजुट होकर प्रदर्शन और कॉलेज में तोड़फोड़ भी करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रबंधक तथा एक अध्यापिका को थाने ले आई। इस दौरान छात्राओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
छात्राओं का यह भी आरोप है कि कॉलेज में सभी विषयों के अध्यापक नहीं है जिससे पठन पाठन में दिक्कत होती है। साथ ही बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छ जल, लाइट,पंखा, स्वच्छ शौचालय की भी समस्या है। यही शिकायत हम लोग प्रबंधक से करने गए थे जिस पर प्रबंधक हम लोगों के ऊपर गलत आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे।