फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 15 Jan 2019 08:48 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में कछवारोड बाजार स्थित पुलिस बूथ के सामने ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। इंटर की छात्रा साइकिल से कोचिंग के लिए जा रही थी। सड़क पर गिट्टी उखड़ने से छात्रा की साइकिल फिसलकर ट्रक के सामने आ गई थी।
विज्ञापन


पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने से हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजार निवासी बैरिंग मिस्त्री झब्बू पटेल की पुत्री पूजा पटेल (17) इंटर की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर वह साइकिल से कोचिंग पड़ने जा रही थी। पुलिस बूथ के सामने गिट्टी उखड़ी होने से उसकी साइकिल फिसल गई।
विज्ञापन


इसी दौरान वाराणसी की ओर आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झब्बू पटेल को दो पुत्री एक पुत्र में से पूजा सबसे बड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गिट्टी उखड़ने से आए दिन हादसा होता रहता है। बावजूद जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया घटना के वक्त पुलिसकर्मी पुलिस बूथ के समीप उत्तर पटरी पर कपसेठी मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे थे। अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस बूथ पर लगा सीसीटीवी कैमरा अगर ठीक होता तो दुर्घटना कर भागने वाले ट्रक की पहचान करने में आसानी होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें