फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट पर कॉलेज छात्रा की दबंगई, महिला सुरक्षाकर्मी ने रोका तो की मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 07 Jul 2022 12:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नमो घाट एक युवती और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चर्चित घाटों में से एक नमो घाट पर एक कॉलेज छात्रा की दबंगई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जींस और टॉप पहनी छात्रा महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट और गालीगलौज कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घाट पर सजावट का काम देख रहे लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण आम लोगों के प्रवेश पर मनाही थी। उसी दौरान कुछ लोगों के साथ एक युवती घाट के मेन गेट पर आई और अंदर जाने की जिद करने लगी। गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने मना किया तो विवाद करने लगी।

बात इतनी बढ़ी कि छात्रा ने महिला सुरक्षाकर्मी पर हाथ छोड़ दिया। देखते-ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार दोनों को अलग किया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो घाट पर आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाएं

इस संबंध में आदमपुर पुलिस ने बताया कि थाने में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। युवती कहां की थी और उसका नाम क्या है ये भी पता नहीं चल पाया है। इधर, घाट घूमने आई पर्यटक और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट किए जाने को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घाट किनारे रहने वालों ने बताया कि इस तरह की घटना आए दिन हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें