अपर पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम एएसपी, सीओ और थाना इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। किसान नेताओं के अलावा सपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर कई थानों की फोर्स के साथ सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी मौजूद दिखे।
डीएम एस राजलिन्गम ने सभी एसडीएम को धरना और प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कारवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रशासन से बिना अनुमति लिए अगर कोई किसान या राजनीतिक संगठन धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।