फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold wave: कोहरे और शीतलहर से देरी से चल रही ट्रेन और बसें, ठंड में ठिठुर रहे यात्री, ध्यान देने वाला कोई नहीं

Tue, 03 Jan 2023 03:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन परिसर में अलाव की कहीं व्यवस्था नहीं है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर दूर-दराज से यात्री आते हैं। ऐसे में उन्हें अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था देनी चाहिए। हालांकि कैंट स्टेशन पर यात्री आश्रय में सोने के लिए रजाई का प्रबंध किया गया है, लेकिन भीड़ को देखते हुए यह नाकाफी है।
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर से देरी से चल रही ट्रेन और बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे और धुंध के कारण ट्र्रेन और बसें देरी से चल रहीं हैं, जिससे यात्रियों को ठंड में इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की तरफ जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन परिसर में अलाव की कहीं व्यवस्था नहीं है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर दूर-दराज से यात्री आते हैं। ऐसे में उन्हें अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था देनी चाहिए। हालांकि कैंट स्टेशन पर यात्री आश्रय में सोने के लिए रजाई का प्रबंध किया गया है, लेकिन भीड़ को देखते हुए यह नाकाफी है।

फैला है गंदगी का अंबार
कैंट स्टेशन और बस स्टेशन पर जगह-जगह गंदगी भी देखने को मिली। कैंट स्टेशन पर यात्री हाल के बाहर और यात्री आश्रय के पीछे गंदगी थी। वही, बस स्टेशन पर यूरिनल इतना गंदा है कि नजदीक जाने की हिम्मत कोई यात्री नहीं कर पाता। ऐसे में यात्री बाहर ही लघुशंका करने को विवश होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के आगोश में वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
एस्केलेटर बंद होने से परेशानी
कैंट स्टेशन पर एस्केलेटर बंद दोपहर 1:50 बजे बंद मिला। इस दौरान परिसर में भ्रमण कर रहे कर्मचारियों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लाइट नहीं है, इस कारण यह बंद है। हालांकि दोपहर ढाई बजे एस्केलेटर चालू किया गया।

बस स्टेशन पर जो व्यवस्थाएं दिख रहीं हैं, वह ठीक नहीं हैं। अधिकारियों यात्रियों की सुविधाओं की ओर ध्यान देना चाहिए। - गिरिजा शंकर यादव, जौनपुर

हम वाराणसी घूमने के लिए आए हैं। ट्रेन काफी लेट है। अब हमलोग यहीं सामान रखकर घूमेंगे। ट्रेन आने के समय पर आकर ट्रेन पकड़ेंगे। - धीरज, झारखंड

स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। यात्रियों के लिए रैन बसेरा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। - राहुल गुप्ता, गाजीपुर

मैं टिकट कटवाने गया था, वहां मैंने देखा कि टिकट लेने के बाद वापसी की दो लाइनें लगीं थीं। ऐसे में लोगों को दिक्कत हो रही थी। - अजय कुमार, पटना
यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कल ही निरीक्षण करूंगा। जहां कमियां हैं उसे दुरुस्त कराया जाएगा। - गौरव वर्मा, आरएम, परिवहन निगम, वाराणसी परिक्षेत्र

यात्री आश्रय में नगर निगम की तरह से गद्दे की व्यवस्था कराई गई है। लायंस क्लब से भी बात हुई है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। - गौरव दीक्षित, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें