पूर्वांचल में समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मऊ जिले में मौसम के बदलाव से जहां मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं रविवार को ठंड की चपेट में आकर 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी मुन्नू हलवाई(55) पुत्र बालचंद्र रविवार की सुबह शौच के लिए गए थे। काफी देर बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा को बाहर से खटखटाया। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां मुन्नू बेहोशी की स्थिति में मिले।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे मऊ नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार, चिकित्सकों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया है। मृतक की कोपागंज बाजार में मिठाई की दुकान में है।