फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रक में आग लगी, खाना बना रहे चालक की मौत

Sun, 20 Dec 2020 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के लहरतारा बौलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में शनिवार की आधी रात बाद आग लग गई। हादसे में झुलस कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान थोड़ी देर के लिए चांदपुर चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोग खासे दुखी भी दिखे।

विज्ञापन


 उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि ट्रक खाली था और खड़ा था। ट्रक के अंदर ही छोटे गैस सिलिंडर पर चालक खाना बना रहा था। उसी दौरान न जाने कैसे आग लग गई कि चालक खुद को बचा न पाया और झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक के नाम और पते की शिनाख्त कराई जा रही है। चालक के नाम और पते की तस्दीक होते ही उसके परिजनों को हादसे के संबंध में सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें