फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में खुलेगा कयर का ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बनारस में जल्द ही कयर बोर्ड का कार्यालय और ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। दक्षिण भारत की तर्ज पर युवाओं को कयर उद्योग से जोड़ने के लिए फाइबर बैंक खोला जाएगा, जहां दक्षिण भारत से कच्चा माल आएगा। वाराणसी के साथ ही प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर में कवर बोर्ड के शोरूम भी खुलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम डीएवी कालेज खेल मैदान परिसर में आठ दिवसीय बनारस कयर महोत्सव उद्घाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के तहत इस तरह के उद्योग यहां स्थापित करने का यह एक हिस्सा है। कयर बोर्ड ने तय किया है कि जिस प्रकार दक्षिण भारत में काम किया गया उसी तरह यूपी में भी किया जाए। महोत्सव के बाद केंद्रीय मंत्री ने भेलूपुर स्थित हनुमानपुरा में पहले कयर बोर्ड शोरूम का उद्धाटन किया। इस दौरान कयर बोर्ड के चेयरमैन डी कुप्पू रामू, सीनियर जोनल डयरेक्टर जेके शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें