फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क,सैनिटाइजर लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे सीएमओ, ओपीडी में डॉक्टर कर रहे है मरीजों को जागरूक

Fri, 27 Mar 2020 02:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क लेकर सीएमओ कार्यालय से निकले सीएमओ आउट कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सैनिटाइजर से हाथों की सफाई करने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर मुहैया कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह अपनी टीम के साथ सीएमओ कार्यालय से मास्क और सैनिटाइजर लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इसी के लिए अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी को मास्क, सैनिटाइजर दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर एचडीएफसी बैंक में मास्क लगाकर काम करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

ओपीडी और इमरजेंसी में समय से पहुंचे डॉ पैरामेडिकल स्टाफ

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी और ओपीडी में समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि मरीजो को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिल सकें। इसके लिए सभी को तय समय पर अपनी सेवाएं देना चाहिए बताया कि कोरोना संदिग्ध के साथ ही सभी मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें