ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क लेकर सीएमओ कार्यालय से निकले सीएमओ आउट कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सैनिटाइजर से हाथों की सफाई करने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर मुहैया कराए जा रहे हैं।
शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह अपनी टीम के साथ सीएमओ कार्यालय से मास्क और सैनिटाइजर लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इसी के लिए अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी को मास्क, सैनिटाइजर दिया जा रहा है।