बलिया में जेई टीकाकरण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग उप्र शासन द्वारा दूरभाष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी से मांगी गई थी। इस दौरान सचिव ने जिले को आवंटित जेई/एईएस के लक्ष्य 85489 के सापेक्ष 43756 की प्रगति रिपोर्ट सीएमओ से जाननी चाही कि सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी सिर्फ 51 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा होने का क्या कारण है। जिस पर सीएमओ ने अद्यतन रिपोर्ट देने के बजाय अमर्यादित व्यवहार और असभ्य भाषा का प्रयोग सचिव के साथ किया था।