करखियावं इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निरीक्षण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
शहर से बाहर होंगी मंडिया
शहर के अंदर बड़ी मंडियों को सुव्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित करने की आवश्यकता है। ऐसा हुआ तो बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रदूषण की समस्या भी कम हो जाएगी। प्रमुख सचिव ने ही वाराणसी के विकास के लिए कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन भी दिया और बताया कि वाराणसी में घनी आबादी है। यातायात की समस्या है। पार्किंग की कमी है। पयर्टन की संभावना अच्छी है। लकड़ी के खिलौने के साथ सिल्क उद्योग को बढ़ाया जाएगा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के विकास परियोजनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हरहुआ और मोहनसराय में नए बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वाराणसी को भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाने की मुहिम चल रही है। अब तक 25 स्थानों पर 510 भिखारी चिन्हित किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय भेजें पत्र
मुख्यमंत्री ने सर सुंदरलाल अस्पताल (बीएचयू) में एमआरआई मशीन खराब होने, सिटी स्कैन मशीन पर लंबी-लाइनें लगने, वेंटीलेटर बेड की कमी के बारे में भी पूछा। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बीएचयू प्रशासन से बात की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखने को कहा है। उन्होंने कहा कि टाटा कैंसर अस्पताल से जुड़े प्रस्ताकों पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य जल्द ही बजट आवंटित कराएं। गोल्डन कार्ड के बारे में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि पांच लाख कार्ड बने हैं। पांच लाख और बनाए जाने हैं। इस पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि साॅफ्टवेयर में कमी के कारण गोल्डन कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस और अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर निपटारा कराने का निर्देश दिया।
एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री के साथ सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला