विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक
- फोटो : संवाद
एक्सपो के दौरान प्रदर्शनी स्थल पर ही 2 दिसंबर को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया है, जिसमें देश के जाने-माने विशेषज्ञ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने, खाद्य उद्योगों के लिए मशीनरी, उपकरण व अन्य सामान आयात करने, खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात व खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए फ्रेंचाइजी लेनदेन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। बैठक में आईआईए फूड कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बजाज, राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, अनुपम देव, प्रशांत अग्रवाल, टूरिज्म कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता, नीरज पारीक, ओपी बदलानी आदि मौजूद रहे।