फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी में रहेंगे सीएम योगी: PM के स्वागत में किया ट्वीट, 'आज काशी पधार रहे प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन'

Sat, 19 Nov 2022 09:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के वाराणसी आने से पहले शनिवार सुबह सीएम योगी ने ट्वीट करके पीएम के काशी आगमन पर अभिनंनद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी, ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजराजेश्वर की नगरी काशी में पीएम मोदी के सामने आज रामेश्वरम की कला और संस्कृति दिखेगी। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर आज प्रधानमंत्री काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। बीएचयू से लेकर सारनाथ तक तमिल संस्कृति के रंग बिखरेंगे। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले शनिवार सुबह सीएम योगी ने ट्वीट करके पीएम के काशी आगमन पर अभिनंनद किया है। 
विज्ञापन

सीएम ने ट्वीट में लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' उत्तर एवं दक्षिण भारत के दर्शन, संस्कृति व साहित्य की गौरवशाली विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना के अनुरूप समृद्ध करेगा। आज पावन काशी में पधार रहे प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!
 
विज्ञापन

PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि तमिल संगमम का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड तक जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें