फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Varanasi Visit: दो दिनी दौरे पर आएंगे सीएम योगी, विकास व कानून व्यवस्था पर होगी चर्चा; करेंगे दर्शन

Fri, 02 Jan 2026 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। इसके बाद वे अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद वे विकास एवं कानून व्यवस्था की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे के बाद कालभैरव दर्शन पूजन, काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन करेंगे और टाउनहाॅल के रैन बसेरे में रहने वालों से मुलाकात करेंगे। यहां कंबल बांटेंगे और भोजन वितरण करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस आकर विश्राम करेंगे।

अगले दिन, रविवार को सुबह 11 बजे वे संपूर्णानंद नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर दो बजे वे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां पूरी

इसी प्रकार, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शनिवार को साढ़े छह बजे एयरपोर्ट आएंगे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद शाम पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे। उधर, खेल एवं युवा कल्याण के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जौनपुर से रविवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें