फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को 'मंत्र' देने वाराणसी पहुंचे अमित शाह, बवाल की आशंका में भारी फोर्स तैनात

Sat, 20 Jan 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट से बाहर निकलते सभी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का शंखनाद करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी पहुंच चुके हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया। सीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय सहित सहित दर्जन भर मंत्री और विधायक इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में अमित शाह करीब 18000 युवाओं को मिशन-2019 के लिए मंत्र देंगे। भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए एक ही गाड़ी से रवाना हुए।

वो यहां 1:20 बजे तक रहेंगे। इस दौरान अमित शाह और मुख्यमंत्री पार्टी विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। यहां से दोनों नेता एक साथ काशी विद्यापीठ जाएंगे। यहां से दोनों लोग पहले कुबेर मॉल और यहां से शगुन लान जाएंगे।
विज्ञापन


यहां से सर्किट हाउस और फिर यहां से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों की समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।  
विज्ञापन

युवा उद्घोष कार्यक्रम पर चढ़ा राजनीतिक पारा

कांग्रेस सदस्यों को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) और  जिला कांग्रेस सेवा दल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने की रणनीति तैयार की है। उनका दावा है कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ सौ पास हासिल कर लिया है और मंच के पास पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेंगे।

अमित शाह के आगमन से पूर्व वाराणसी कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल काशी विद्यापीठ पर जुट गए हैं। अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं, जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।  

विरोध की आशंका के मद्देनजर भारी पुलिस बल को तैनात किया है। इस कार्यक्रम का एनएसयूआई और कांग्रेस शुरू से विरोध कर रही है। वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार की रात ही एनएसयूआई के राहुल राज सहित 20 लोगों को कैंट थाने में बैठा लिया था। आज सुबह 11 बजे के बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता काशी विद्यापीठ पहुंचे।  

सूत्रों की मानें तो अमेठी में कांग्रेस के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे से पार्टीजन नाराज हैं और शैक्षणिक परिसर में राजनीतिक आयोजन को मुद्दा बनाकर विरोध की तैयारी की गई है। चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें