फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से पहले दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगे सीएम, ऐसा है कार्यक्रम

Fri, 21 Dec 2018 11:36 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं।  इस दौरान प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को जानेंगे और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे।

रात में मुख्यमंत्री शहर भ्रमण कर प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं का हाल जानेंगे। अगले दिन 22 दिसंबर को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में शुरू होने वाले दो दिवसीय समारोह में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की बनारस में जनसभा पर संशय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को अपने बनारस आगमन के दौरान पहले चांदपुर स्थित चावल अनुसंधान संस्थान और फिर बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल जाएंगे। बुधवार को पीएम का प्रारंभिक कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। जिसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि 29 को वह पहले गाजीपुर जाएंगे, इसके बाद बनारस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान बनारस में उनकी जनसभा पर संशय बना हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर में जनसभा के बाद पीएम का हेलीकाप्टर चांदपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में तैयार चावल अनुसंधान स्थान सहित अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान वे अलग अलग योजनाओं में चयनित बुनकर, उद्यमियों को ऋृण वितरण करने के साथ ही उनसे संवाद भी करेंगे। उधर प्रारंभिक कार्यक्रम जारी होने के बाद कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं के बाबत डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा।

साथ ही चावल अनुसंधान केंद्र पर होने वाले कार्य शीघ्र पूरे कराने को कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक में की और कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास सहित शहर में सफाई के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें