फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का दौरा: पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का करेंगे सम्मानित, वीआईपी मार्ग, कार्यक्रम स्थल पर खास निगरानी

Wed, 09 Sep 2026 09:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आज सीएम योगी दौरे पर होंगे। इस दौरान वे पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का सम्मान करेंगे। 40 हजार वर्ग फीट के पंडाल में आयोजन होगा। वहीं आठ ब्लॉक में महिलाएं बैठेंगी। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में नौ सितंबर को 10 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। मंगलवार को प्रेसवार्ता में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि नौ सितंबर को दोपहर दो बजे होने वाले कार्यक्रम में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ समाज में जागरूकता का काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं, सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, पंचायत सहायक, आशा संगिनी, एएनएम, शिक्षामित्र, रसोइया और शौचालय के केयरटेकर समेत सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी। 

इसे भी पढ़ें; काशी से पोषण माह का शुभारंभ आज: आंगनबाड़ी में अब मेन्यू बोर्ड अनिवार्य, गर्म पका भोजन भी तय
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

40 हजार वर्ग फीट में पंडाल, आठ ब्लॉक में बैठेंगी महिलाएं
महिला सम्मान कार्यक्रम के लिए 40 हजार वर्ग फीट में बड़ा पंडाल बनाया गया है। इसमें 10 हजार महिलाओं के बैठने की व्यवस्था आठ ब्लॉक में की गई है। अतिथियों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सभी महिलाओं को जांच के बाद पूर्व में जारी किए गए पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

वीआईपी मार्ग, कार्यक्रम स्थल पर विशेष फोर्स ड्रोन कैमरे से भी निगरानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सभी को सतर्कता, अनुशासन और प्रभावी सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। वीआईपी मार्ग, कार्यक्रम स्थल और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें