फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोला फर्जी छिनैती का राज: असलहे की नोक पर 50 हजार की लूट का बहाना, तीन घंटे में हुआ खुलासा

Tue, 08 Sep 2026 05:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में असलहे की नोक पर 50 हजार की छिनैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तीन घंटे में लूट की झूठी कहानी की पोल खोल दी। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला-बरकोला नहर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे असलहे की नोक पर 50 हजार रुपये की छिनैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्पलेंडर बाइक भी बरामद की, जिसके नंबर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के सोनईचा निवासी दुर्गेश शर्मा अपाचे बाइक से बोझी क्षेत्र से अपने घर जा रहा था। युवक के अनुसार, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और असलहे की नोक पर 50 हजार रुपये छीन लिए। ग्रामीणों के विरोध करने पर दोनों कथित बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर अमिला चौकी पहुंचाई। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित युवक से गहन पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में महज तीन घंटे के भीतर छिनैती की कहानी झूठी निकली। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी के अनुसार, युवक अपने दोस्त के साथ इधर आया हुआ था। वह रुपये नाजायज तरीके से खर्च कर दिया था। कुछ रुपये दोस्त के साथ मिलकर आपस में बांट लेंगे। घर पर रुपयों का हिसाब न देना पड़े, इसलिए युवक ने असलहे के बल पर छिनैती की मनगढ़ंत कहानी तैयार कर दी।

पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई है। मामले में युवक के दोस्त की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस की त्वरित जांच से कथित छिनैती की घटना की सच्चाई कुछ ही घंटों में सामने आने से पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें