उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को एक झटके में 84 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इन 84 आईएएस अधिकरियों में मऊ,चंदौली और भदोही के डीएम भी शामिल है।
योगी सरकार ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में दूसरा सबसे बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही 39 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। इसमें मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक के तौर पर आशीष तिवारी को, जौनपुर में शैलेष कुमार पांडेय को, बलिया में सुजाता सिंह को, गाजीपुर में सोमेन वर्मा को, भदोही में सचींद्र पटेल को और मऊ में अभिषेक यादव को तैनात किया गया है।
वहीं, अब तक सीओ ट्रैफिक वाराणसी रहे एएसपी अनुराग आर्य को पुलिस अधीक्षक नगर पूर्व कानपुर के तौर पर तैनात किया गया है।
अधिकारियों के ट्रांसफर की यह लिस्ट बुधवार शाम को जारी की गई जिसमें लंबे समय से एक जगह जमे नौकरशाहों को भी इधर से उधर किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुलिस मुखिया को बदलने के अलावा पुलिस महकमे में भी कई बड़े बदलाव कर चुके हैं।
इसके अलावा वह शीर्ष स्तर की नौकरशाही में भी काफी परिवर्तन कर चुके हैं। माना जा रहा है अभी प्रशासनिक अमले में कुछ और फेरबदल भी किए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के 84 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची शासन द्वारा जारी की गई। 1/2 pic.twitter.com/XTaMGbpYuJ
— Government of UP (@UPGovt) April 26, 2017