फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बोले सीएम योगी: जापान के पास तकनीक-सटीकता, यूपी के पास हुनर और 25 करोड़ का बाजार

Wed, 07 Oct 2026 05:35 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत-जापान संबंधों को भरोसे पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि जापान की सटीकता और यूपी के हुनर, बड़े बाजार व युवा कार्यबल का मेल दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा दे सकता है।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत-जापान की बढ़ती साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जापान के पास सटीकता है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास हुनर, करीब 25 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार और युवा कार्यबल है।
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान के रिश्ते केवल लेन-देन पर आधारित नहीं हैं, बल्कि भरोसे और आपसी विश्वास पर टिके हैं। उन्होंने जापान को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि वह हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-जापान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। जापान की तकनीकी दक्षता और उत्तर प्रदेश के हुनरमंद युवाओं तथा बड़े बाजार के बीच बेहतर तालमेल से विकास और निवेश के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ा बाजार और युवा कार्यबल उपलब्ध है, जबकि जापान के पास तकनीक और सटीकता की क्षमता है। दोनों देशों की इन क्षमताओं का मेल आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत कर सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

आबे मेमोरियल कॉरिडोर क्या है ?
आबे मेमोरियल कॉरिडोर वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में तैयार किया गया एक स्मृति-समर्पित कॉरिडोर है। इसे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की स्मृति और भारत-जापान की दोस्ती को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें