फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का आदेश, लाइसेंस और हेलमेट के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें

Mon, 24 Jun 2019 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंडल की समीक्षा बैठक में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा या तो अपराध रोकें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 50 लाख से ज्यादा की लंबित परियोजनाओं को अभियान चलाकर पूरा करने को कहा। 

विज्ञापन


आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के लिए जल्द से जल्द भूमि चयन करने को कहा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया। निर्माणाधीन मार्टीनगंज तहसील भवन की जांच के निर्देश दिए। बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट कोई भी वाहन चलाते मिले तो कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कमिश्नरी सभागार में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले की समीक्षा के दौरान कहा कि संवाद वन-वे नहीं होना चाहिए। आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें ताकि लोग लखनऊ तक नहीं दौड़ें। 
विज्ञापन


मऊ में वाहनों पर लाल एवं नीली बत्तियों के प्रयोग पर नाराज दिखे। कहा कि समाज विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थानावार टॉंप-10 अपराधियों की सूची तैयार करें। 

एक ही स्थान पर कार्यरत और अपराधियों के साथ सांठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों की भी सूची तैयार की जाए। कहीं भी कोई आपराधिक घटना होती है तो थाने के साथ सर्किल के अधिकारी को भी जिम्मेदार मान कार्रवाई की जाएगी। 

तीनों जनपदों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जियो टैगिंग की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि मंडल जब तक पूरी तरह से ओडीएफ नहीं हो जाएगा तब तक स्वच्छ भारत अभियान चलता रहेगा। सुविधाओं के अभाव में किसी की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग को चेताया। 

सफाई पर भी नाराज सीएम ने कहा कि पॉलिथीन और थर्माकोल के प्रति पूरी ताकत के साथ अभियान चलाएं। पीएम आवास शहरी में अवैध उगाही पर एफआईआर दर्ज कराएं। आयुष्मान भारत में गोल्डन कार्ड वितरण कम मिलने पर असंतोष व्यक्त किया। 

कहा कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। स्कूल के सभी बच्चों से एक पौधा लगवाएं। सभी जिला मुख्यालयों पर एक सुंदर पार्क के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें