मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले काशी दौरे के साथ सोमवार की बैठक में भी शहर में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जेपी मेहता स्कूल के पास झाड़ू लगाकर महासफाई अभियान की शुरुआत की। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने लोगों को सफाई के लिए जागरुक किया। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने आदमपुर जोन के राजघाट वार्ड में, अपर नगर आयुक्त सुभाष सिंह ने पांडेयपुर में, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने कोतवाली क्षेत्र के मध्यमेश्वर वार्ड में और अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने भेलूपुर जोन के बिरदोपुर वार्ड में अभियान शुरू किया। वहीं, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद ने इंगलिशिया लाइन नदेसर में, सहायक नगर आयुक्त मृत्युजंय नारायण मिश्र ने सिगरा में, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने ईश्वरगंगी में, सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय यादव ने बजरडीहा में और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के चौधरी व जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चंद्र निरंजन ने भी महासफाई अभियान की शुरूआत की।