फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम योगी ने विदेशी दिग्गजों को भेंट की बनारसी विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी की प्राचीन गलियों से निकलकर गुलाबी मीनाकारी की कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंच गई हैं। सिंगापुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने पारंपरिक धरोहरों में शामिल ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) उत्पादों को विशेष उपहार के तौर पर विदेशी प्रतिनिधियों को भेंट किया।
विज्ञापन

यूपी सरकार की ओडीओपी योजना के तहत प्रत्येक जिलों की पारंपरिक विशेषता को इंटरनेशनल मंच पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। बनारस की गुलाबी मीनाकारी भी इनमें से एक है। वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी अपनी अनूठी शिल्प शैली के लिए लोकप्रिय है। चांदी और सोने पर बारीक नक्काशी के बाद तप कर गुलाबी मीनाकारी का गुलाबी रंग विश्व पटल के हैंडीक्राफ्ट के मानचित्र पर गहरी छाप छोड़ रहा है।
राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त गुलाबी मीनाकारी के हस्तशिल्पी कुंज बिहारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से विदेशी प्रतिनिधियों को ये उत्पाद उपहार में देना राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने जैसा है। यह विदेशी निवेशकों को उत्तर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और संभावनाओं से परिचित कराने का माध्यम बन रहा है। कुंजबिहारी ने बताया कि हम लोगों के लिए खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद स्वयं लेकर जापान और सिंगापुर के दौरे पर गए हैं। गुलाबी मीनाकारी को जीआई टैग प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें