फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की हिदायत का असर नहीं , बनारस में न खुदाई रुकी न दुरुस्त हुईं सड़कें

Thu, 15 Feb 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दर्जन भर से अधिक स्थानों पर चल रही खुदाई, काम कब पूरा होगा कोई तय नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बावजूद सरकारी अमला अपने ढर्रे पर है। वाराणसी शहर में न तो विकास कार्यों के नाम पर खुदाई रुक पाई है, न ही सड़कें दुरुस्त हो पाई हैं। जबकि, मुख्यमंत्री ने खुदाई का काम पूरा कराकर 31 जनवरी तक सड़कें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


तय समयावधि के साथ ही फरवरी में भी 14 दिन बीत गए हैं। दर्जन भर से अधिक स्थानों पर अभी खुदाई चल रही है। जिन स्थानों पर पाइप लाइन, केबिल, सीवर लाइन आदि के लिए पहले खुदाई कराई जा चुकी है, वहां या तो अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है या फिर काम पूरा होने के बाद भी वहां सड़कें नहीं बनाई गई हैं।

हैरानी की बात यह है कि इक्का-दुक्का स्थानों पर जहां सड़कें बनवाई भी गईं, वो हफ्ते भर के अंदर ही उखड़कर बदहाल हो गईं।  चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर विस्तार कार्य की सर्विस रोड सप्ताह भर पहले ही दुरुस्त कराई गई थी। हफ्ते भर के अंदर ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


उधर, पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन डालने काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है जबकि इसे 15 जनवरी तक ही पूरा कर लिया जाना था। तय समय से माह भर अधिक होने के बाद भी अभी यह तय नहीं है कि यह कब तक पूरा होगा।

खुदाई और सड़क न बनने की वजह से इस मार्ग पर पूरे दिन जाम लगता है। जाम से बचने के  लिए लोग लालपुर से कालीजी मंदिर मार्ग से निकलते हैं तो वहां भी जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक स्थानों पर चल रही खुदाई, काम कब पूरा होगा कोई तय नहीं - फोटो : अमर उजाला
 पांडेयपुर चौराहे पर पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कराई जा रही है। पांडेयपुर से पंचक्रोशी मार्ग पर भी पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा है। आशापुर से गाजीपुर मार्ग पर चौराहे से कुछ दूर आगे सीसी रोड बनाने का काम शुरू हुए एक महीने से अधिक हो गए लेकिन इसे अब तक पूरा नहीं कराया जा सका है।

यह सीसी रोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की सांसद निधि से बनवाई जा रही है।  महावीर मंदिर पर खुदाई के बाद सड़क नहीं बनवाई गई। स्थानीय लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद यहां अब तक सिर्फ गिट्टी बिछ पाई है।

वरुणापार की कई कॉलोनी में ब्रांच पेयजल पाइप लाइन डालने का काम अधूरा है। शहर में आईपीडीएस के  तहत भूमिगत वायरिंग का काम 31 जनवरी तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन ये काम भी अब तक अधूरा है। इसके लिए जगह-जगह खुदाई कराई गई है और उसके बाद से बदहाल सड़कें अब तक नहीं बन पाई हैं।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि 31 जनवरी के बाद खुदाई के लिए कोई नई परमीशन नहीं दी गई है। पहले जहां खुदाई कराई गई या इस समय कराई जा रही है, उन सभी कार्यदायी संस्थाओं को जल्द से जल्द काम पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें