सीएम ने प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास के मंदिर पहुंचे। उन्होंने संत निरंजन दास से मुलाकात की और प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। प्रधानमंत्री ने संत रविदास की जयंती पर देशवासियों की ओर से उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की और लिखा कि सामूहिकता के सामर्थ्य के साथ उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर 21वीं सदी में भारत को निश्चय ही नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास के दरबार में टेका मत्था
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने संदेश में लिखा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। उनके दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक हैं। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो। सामाजिक सुधार और समरसता के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। वे कहते थे ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सभन को अन्न, छोट बड़ो सब समान बसे, रविदास रहे प्रसन्न..। समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उन्होंने सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया।
दीपों से सजाया गया संत रविदास पार्क
- फोटो : अमर उजाला
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के जिस मंत्र के साथ हम आगे बढ़े रहे हैं, उसमें संत रविदास जी के न्याय, समानता और सेवा पर आधारित कालजयी विचारों का भाव पूरी तरह से समाहित है। आजादी के अमृत कालखंड में संत रविदास जी के मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त समावेशी और भव्य राष्ट्र के निर्माण की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं।