फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को वाराणसी आएंगे सीएम योगी: पीएम मोदी के बनारस दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, ये रहेगा PM का शेड्यूल

Tue, 04 Jul 2023 07:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन जुलाई को आएंगे। यहां पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों को देखेंगे और कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना करने जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा सात जुलाई को होगा। उनके आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आएंगे। यहां होने वाली जनसभा स्थल वाजिदपुर व अन्य स्थलों का मौका मुआयना करेंगे। इसके अलावा तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पीएम-सीएम के आगमन को देखते हुए भाजपा संगठन के साथ प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित स्थलों की तैयारियों को मुकम्मल कराने में अधिकारी जुटे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather: कभी धूप..कभी बारिश, वाराणसी में मौसम खेल रहा आंख मिचौली, बिजली आपूर्ति भी हुई बाधित

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी के सांसद प्रधानमंत्री सात को तीन से चार बजे के बीच आएंगे। यहां करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद कुछ लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़े चेक व चाबी भी देंगे। इसके बाद वाजिदपुर में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर की तीनों विधानसभाओं को पांच-पांच हजार का लक्ष्य दिया गया है। जनसभा के बाद बरेका में विश्राम करेंगे। अगले दिन प्रबुद्धजनों से मुलाकात करके चले जाएंगे। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें