फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: कोई माफिया सीना तान कर नहीं चल सकता, बोले- अब UP में कानून व्यवस्था का राज

Sat, 29 Apr 2023 09:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी निकाय चुनाव से पहले  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रबुद्धजनों से संवाद करने वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी निकाय चुनाव से पहले शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से काफी बदलाव हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज कोई अपराधी या माफिया सीना तानकर नहीं चल सकता। कोई माफिया किसी नंद किशोर रूंगटा का अपहरण करने का दु:साहस नहीं कर सकता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह बयान मुख्तार और अफजाल अंसारी को सजा सुनाए जाने के बाद आया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में किसी की का नाम लिए बगैर अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर निशाना साधा। शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजनों के संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया तंत्र को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है।

अब गुंडा टैक्स वसूलने वाले नहीं रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा के शासन काल में हाथ में तमंचा होता था। अब युवाओं के हाथ में टैबलेट है। साल 2017 के बाद माफिया या अपराधी अब किसी से गुंडा टैक्स नहीं ले सकते हैं। बनारस में भी कई बदमाशों के द्वारा व्यापारियों, डॉक्टरों और बिल्डरों से गुंडा टैक्स लिया जाता था, लेकिन अब गुंडा टैक्स वसूलने वाले नहीं रहे। कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें सही स्थान पर पहुंचा दिया गया।
ये भी पढ़ें: मुख्तार-अफजाल अब जेल में: एक समय पूर्वांचल में थी अंसारी बंधुओं की तूती, अब पूरे परिवार पर शिकंजा

विज्ञापन

उपद्रव का स्थान उत्सवों ने लिया

यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। हमने किसी भी योजना में बिना जाति, मत, मजहब देखे सबको लाभ दिया है। प्रधानमंत्री के मिशन को विजन मानकर तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण पर ध्यान दिया। तुष्टिकरण ने यूपी का बेड़ा गर्क करके रख दिया था। आज यूपी में दंगे नहीं हो रहे। उपद्रव का स्थान उत्सवों ने ले लिया। शहर में शोहदों का आतंक था, मगर हमारे शहर आज सेफ सिटी बन चुके हैं।  गर्मी आते ही टैंकर से पानी पहुंचाने की नौबत आ जाती थी, आज हर घर नल योजना चल रही है। हमें प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीन पर ले जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। संचालन धर्मेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया।

वाराणसी में विजय पर किसी को संदेह नहीं

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ कहा कि काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। ट्रिपल इंजन के साथ पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनाने का लक्ष्य है। दुनिया के 20 बड़े देश काशी की छटा देख रहे हैं। भाजपा की नीयत साफ है। अब काशी को स्मार्ट सिटी से भी आगे बढ़कर वल्र्ड क्लास सिटी बनाना है। आज काशी अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के साथ साथ नई काया और कलेवर को लेकर वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरने के तैयार है।

6 साल में सबसे ज्यादा बार वाराणसी आया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 साल के दौरान मेरी सर्वाधिक यात्रा काशी की हुई है। काशी की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि ये भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया भर में सनातनियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बीते 9 साल में पीएम ने काशी को कर्मसाधना स्थली बनाकर इसे नये कलेवर और काया के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। अभी हाल ही में काशी में दुनिया के बीस बड़े देशों का जी-20 सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत कर रहा है।

काशी में कई गुना तेजी से हुआ विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में अब तीन गुना या चार गुना नहीं बल्कि कई गुना ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। शहर को चारों तरफ से फोर लेन की कनेक्टिविटी दी जा रही है। कैंट से गोदौलिया तक रोपवे बन रहा है, जिससे एक दिन में एक लाख लोग आ जा सकते हैं। काशी की चौड़ी और चमकती हुई सड़कें, स्वच्छता, टीएफसी, कन्वेंशन सेंटर, कैंसर संस्थान के रूप में विकास स्पष्ट दिखाई देता है। कहा कि यहां कैंसर संस्था में अबतक 21 हजार कैंसर मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कहा कि स्थानीय विधायकों की सिफारिश पर मैंने खुद मुख्यमंत्री राहत कोष से 72 करोड़ रुपए कैंसर रोगियों के इलाज हेतु अवमुक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पेजयल लाइन बिछाने में लापरवाही करने वालों पर हमने कठोर कार्रवाई करते हुए 36 इंजीनियर को एक साथ चार्जशीट दी थी। आज वाराणसी में हर परियोजना ऑटो मोड में आगे बढ़ रही है। निकाय चुनाव में काशी बेहतरीन परिणाम देने जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें