फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी ने छात्रों को बांटे टैबलेट, बाबा के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

Thu, 06 Jan 2022 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुद्राक्ष कन्वेशंन सेंटर में छात्रों को टैबलेट बांटे। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद शाम को कोरोना के रोकथाम को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
छात्रों को टैबलेट बांटते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां वो बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद वो रुद्राक्ष के सभागार में ही अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


1500 युवाओं को टैबलेट की सौगात
वाराणसी के 15 सौ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन की सौगात दी। प्रशासन की ओर से जिले के चार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया गया है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिले में हरिश्चंद्र महाविद्यालय, अग्रसेन महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बरेका और महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के 15 सौ विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है।

जिले भर में स्नातक और स्नातकोत्तर के 90 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन से लैस किया जाना है। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया की संकल्पना को मजबूत करने के लिए युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। इसके पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मंत्री नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां वो विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें