फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी आ रहे सीएम योगी: आगमन और प्रस्थान पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर छोड़ने पहले पढ़ें खबर

Sat, 01 Oct 2022 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आ रहे हैं। सीएम 5जी सेवा के उपयोग पर रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित प्रर्दशनी का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान शनिवार को काशी में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। हालांकि डायवर्जन और रोक से दिव्यांग, शव वाहन, एंबुलेंस मुक्त हैं।
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और भ्रमण के दौरान शनिवार को डायवर्जन रहेगा। हालांकि डायवर्जन और रोक से दिव्यांग, शव वाहन, एंबुलेंस मुक्त है।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार वीआईपी कार्यक्रम के दौरान किसी भी वाहन को कचहरी गोलघर से पुलिस लाइन चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आंबेडकर चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वीआईपी आगमन के दौरान कोई भी वाहन जेपी मेहता, भोजूबीर, सर्किट हाउस की ओर नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
चौकाघाट पर वीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान किसी भी वाहन को तेलियाबाग नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन कैंट, अंधरापुल की ओर जाएंगे। जगतगंज स्थित प्रदीप होटल से किसी भी वाहन को अमर उजाला तिराहा जगतगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन लहुराबीर की ओर डायवर्ट होंगे। उधर, जय सिंह चौराहा से किसी भी वाहन को मलदहिया चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। अंधरापुल से किसी भी वाहन को मरी माता तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इंग्लिशिया लाइन से कोई भी वाहन मलदहिया चौराहा और उधर, सिगरा साजन तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। सिगरा साजन तिराहे से किसी भी वाहन को सिगरा पेट्रोल पंप की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आकाशवाणी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें