फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस हाल के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार, उन्होंने रोका यहां का विकाशः योगी

Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
टाउनहाल मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने काशी के विकास को अवरुद्ध कर दिया था। भेदभाव कर योजनाओं को बाधित करने वाली सपा, बसपा और कांग्रेस को निकाय चुनाव में कहीं मौका नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वाराणसी के टाउनहाल मैदान में बुधवार की शाम आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि वर्षों की तमन्ना पूरी करने के लिए नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाएं। सभी को जिताकर भेजिए। बाबा विश्वनाथ का मंगलगान निरंतर होता रहेगा।

सीएम ने कहा कि सरकार और संगठन की मंशा है कि सत्ता का केंद्रीकरण नहीं बल्कि विकेंद्रीकरण हो। अधिक से अधिक नगर निकायों में भाजपा का बहुमत हो ताकि नगरीय सुविधाएं बेहतर हो सकें। सपा सरकार में नगर विकास मंत्रालय कोई काम नहीं करने देता था।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों और दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। अब पश्चिमी यूपी में दंगे नहीं हो रहे हैं। अपराधी पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के सुरक्षा की गारंटी देता हूं।

भयमुक्त वातावरण में निवेश बढ़ेगा। नौकरियां बढ़ेंगी, उद्योग धंधे लगेंगे। परंपरागत उद्योग के बेहतर होने से युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। पीएम का संकल्प है कि 2022 तक हर गरीब का अपना घर हो। इस दिशा में प्रदेश के 11 लाख गरीबों को घर मुहैया कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्व स्तरीय नगरीय सुविधाओं का माडल बनेगी काशी

टाउनहाल मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आस पास की सड़कों को पावन पथ के रूप में विकसित करने की घोषणा दो माह पहले की थी। उसकी कार्ययोजना बनाने की शुरुआत आज हुई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र, राज्य के सहयोग से विश्वस्तरीय नगरीय सुविधाओं का मॉडल काशी बनेगी। पूर्व के मेयर के काम में बाधा डाली गई। पहले के सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले की चर्चा होती थी।

करुणानिधि, कनिमोझी, लालू प्रसाद यादव, राबर्ट वाड्रा, मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति की चर्चा होती थी। भाजपा सरकार में विकास की बात होती है। दावा किया कि भाजपा गुजरात, हिमाचल और अन्य राज्यों में भी सरकार बनाएगी।

मंच पर ये रहे मौजूद
राज्यमंत्री अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई, सह प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल, गंगापुर चेयरमैन प्रत्याशी हरेराम कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले आदि। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें