फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद फिर बनारस आएंगे सीएम योगी, पीएम द्वारा लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का जानेंगे 'सच'

Tue, 30 Oct 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवंबर में वाराणसी आगमन से पहले सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। उन्होंने रविवार की रात वाराणसी में गुजारी और यहां चल रहे तमाम परियोजनाओं का हाल जाना। पीएम मोदी द्वारा लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को समय से पूरी करने की हिदायत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना हुए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन कराकर रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर में पूरी होने वाली परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए 15 दिन बाद फिर आऊंगा।


पढ़ेंः पीएम के दौरे को लेकर एक्शन में सीएम योगी, आधी रात किया परियोजनाओं का निरीक्षण
विज्ञापन


सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के विकास के साथ काशी के बदलाव को लेकर गंभीर हैं। केंद्र और प्रदेश की कई योजनाएं, परियोजनाएं वाराणसी में चल रही हैं, मगर ज्यादातर काम पूरा नहीं होने की वजह से विकास पूरी तरह से नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बाबतपुर फोरलेन के निर्माण पूरा होने के साथ ही आवश्यकतानुसार फुट ओवरब्रिज, बस स्टैंड सहित अन्य जनसुविधाओं को विकसित किया जाए। रिंग रोड, रामनगर का मल्टी मॉडल टर्मिनल सहित अन्य परियोजनाओं को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाए।

प्रवासी सम्मेलन में मनेगा इंडिया और वर्ल्ड डे

ख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रवासी सम्मेलन से पहले इंडिया और वर्ल्ड डे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी प्रदेशों की झांकियां, लोक कला, खानपान आदि अन्य चीजों का प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि जनता के बीच प्रवासी भारतीय सम्मेलन का माहौल बने।

इसके अलावा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक आयोजनों पर विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देव दीपावली से पहले प्रवासी सम्मेलन का माहौल बनाया जाए। इसके लिए घाटों की साफ सफाई, सजावट, रंगोली आदि पर कार्ययोजना बनाकर शहर को इसके लिए तैयार किया जाए।
 
विज्ञापन

फरवरी तक काम पूरा करने का सीएम न दिया निर्देश

फरवरी तक पड़ाव चौराहे पर लगने वाली पंडित दीन दयाल की प्रतिमा और चौराहे के सुन्दरीकरण का कार्य पूरा कर लें। यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बातचीत के दौरान वीडीए वीसी राजेश कुमार से कही। उन्होंने कहा कि यहां होने वाला पूरा निर्माण भव्य होना चाहिए।

पड़ाव चौराहे पर प्रस्तावित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के चारों तरफ तालाब, लैंड स्केपिंग करने, गन्ना शोध संस्थान की जमीन पर प्रदर्शनी हाल बनाने, वैदिक पार्क, संग्रहालय और प्रतिमा निर्माण के लिए वीडीए ने 23.5 करोड़ का टेंडर पहले ही कर दिया है।

पढ़ेंः पीएम के दौरे को लेकर एक्शन में सीएम योगी, आधी रात किया परियोजनाओं का निरीक्षण

वीडीए वीसी राजेश कुमार ने बताया कि पहले यहां 60 फीट की प्रतिमा लगनी थी जो बढ़ाकर 63 कर दिया गया है। प्रतिमा को बनाने वाली फर्म अलग अलग भाग को तैयार कर रहा है। उसके बाद सभी को यहा लाकर यहां जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें