फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार में, श्रृंगार एवं भोग आरती में हुए शामिल

Mon, 10 Feb 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का पूजन करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए। रात में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और श्रृंगार एवं भोग आरती में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

विज्ञापन


बाबा दरबार पहुंचे सीएम योगी ने दंडवत प्रणाम कर श्रृंगार भोग आरती का समय था। इसलिए बाहर से ही हाथ जोड़कर आरती देखी और द्वार से ही दर्शन किया। मन्दिर के तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद निर्माणाधीन कॉरिडोर का कार्य देखते हुए प्रगति के बारे में जानकारी लिया । साथ चल रहे राज्यमंत्री नीलकण्ठ ने जानकारी दी और कार्यों के बारे में बताया।  फिर 10.27 पर गाड़ी से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीएम चले गए।

देर शाम मुख्यमंत्री जंगमबाड़ी मठ भी जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र, लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। वे मंगलवार को लखनऊ लौटेंगे।
विज्ञापन


उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की अंतिम सूची प्रशासन को भेजी है। इसके अलावा जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें