फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मीलः बच्चों से राशन लदा ठेला खिंचवाने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Mon, 10 Feb 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

बलिया जिले के गड़वार ब्लॉक के चवरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम ) का राशन लदा ठेला खिंचवाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए ) ने शिक्षक आलोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर दायित्व से विमुख होकर छात्रों से ठेले पर अनाज ढुलवाने, अध्यापक आचरण सेवा नियमावली एवं मर्यादाओं का घोर उल्लंघन करने के आरोप में बीएसए ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

चवरी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से एमडीएम का राशन लदा ठेला खिंचवाने से भड़के ग्रामीणों ने 7 फरवरी को स्कूल पर जमकर हंगामा किया था और इसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली थी।

उधर, मामले को तूल पकड़ते देख शिक्षक बचाव में उतर आए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक यादव का कहना था कि एमडीएम का खाद्यान्न खत्म हो गया था। ठेला खींचने वाला कोई नहीं मिला तो बच्चे खुद ही ठेला लेकर कोटेदार के यहां चले गए। इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया था।

विज्ञापन


बच्चों ने ही अनाज लाने के लिए खुशी से हामी भरी थी और ठेला लेकर कोटेदार के यहां चले गए थे। बीएसए ने मामले में प्रथम दृष्टया प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक यादव को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें दायित्व से विमुख होकर छात्रों से ठेला पर अनाज ढुलवाने, अध्यापक आचरण सेवा नियमावली एवं मर्यादाओं का उल्लंघन करने आदि के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक को ब्लॉक संसाधन केंद्र पकवाइनार से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें