10 साल में पांच गुना बढ़ा देव दिवाली का क्रेज
पर्यटन विभाग के पिछले एक दशक (2016 से 2026) के आंकड़ों के मुताबिक, देव दीपावली पर आने वाले बाहरी पर्यटकों की संख्या ढाई लाख से बढ़कर 15 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
- 2016–2019 (कॉरिडोर पूर्व) : हर वर्ष औसतन 2.5 लाख से 4 लाख बाहरी पर्यटक आते थे।
- 2020–2021 (कोविड काल) : 2020 में प्रतिबंधों के कारण भीड़ एक लाख से कम रही, जबकि 2021 में करीब 3.5 लाख लोग जुटे।
- 2022–2023 (धाम का असर) : 2022 में यह आंकड़ा 6 से 7 लाख और 2023 में 70 देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 5 से 8 लाख बाहरी पर्यटकों तक पहुंचा।
- 2024–2025 (मेगा इवेंट): 2024 में करीब 10 लाख और 2025 में 10 से 12 लाख पर्यटक काशी आए।