फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: नेपाल से लापता 12वीं के छात्र का वाराणसी कैंट स्टेशन से रेस्क्यू, चार दिन बाद परिजनों को सौंपा गया

Mon, 23 Nov 2026 10:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नेपाल के 12वीं के छात्र का वाराणसी कैंट स्टेशन से रेस्क्यू किया गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या नौ से बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा गया। वॉयस मेसेज के जरिये नाबालिग चंदन अपने परिवार के पास पहुंच सका। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के काठमांडो से चार दिन पहले लापता 12वीं के छात्र चंदन यादव को कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने शनिवार रात कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 से बरामद किया। नाबालिग होने के कारण छात्र को सुरक्षा की दृष्टि से चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। 

विज्ञापन


रविवार को नेपाल से पहुंचे परिजन चंदन को अपने साथ ले गए। कैंट जीआरपी की पूछताछ में चंदन लापता होने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। मोबाइल पर वायस मेसेज से चंदन ने परिजनों को वाराणसी में होने की सूचना दी थी। 

नेपाल के धनुषा के शहीदनगर नगरपालिका निवासी चंदन छठ मनाने के बाद घर से काठमांडू लौटा था। बालकुमारी पुल से शांतिनगर में कमरे पर जाने के लिए उसने एक टैक्सी ली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने काठमांडो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता होने के चार दिन बाद चंदन के नंबर से परिजनों के मोबाइल पर एक संक्षिप्त वॉयस मेसेज आया, जिसमें उसके वाराणसी में होने की बात सामने आई। 

परिजनों ने बीएचयू में एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव को जानकारी दी। छात्रों ने तत्काल यूपी-112 और कैंट जीआरपी से संपर्क साधा। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 से छात्र चंदन को बदहवास बरामद कर लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
दिल्ली की एक संस्था ने भी चंदन के बारे में जानकारी दी कि वह स्टेशन पर है। इसके बाद उसे बरामद किया गया, परिजनों को सूचना दी गई। चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। रामनगर किशोर गृह में उसे रखा गया, नेपाल से पहुंचे परिजन कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे साथ ले गए। -निरुपमा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी
  
छात्र चंदन यादव लापता होने की स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। छात्र रक्सौल बॉर्डर के रास्ते ट्रेन से वाराणसी पहुंचा था, हालांकि वह काठमांडो से रक्सौल तक किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं बता सका है। -रजोल नागर, कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें