फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः सीएम ने दीनदयाल स्मारक का किया निरीक्षण, कहा- दुनिया तक पहुंचेगा एकात्म मानववाद का संदेश 

Mon, 10 Feb 2020 02:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय राजनीति में अंत्योदय की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यह पुण्य स्थली है। 1968 में इसी स्थान पर उनका महाप्रयाण हुआ था। इसको प्रेरणा स्थली के रूप में विकसित करने से उनके एकात्म मानववाद का संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने पड़ाव स्थित गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा सहित अन्य कार्यों का सोमवार को निरीक्षण किया। निर्माण स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दीनदयाल की प्रतिमा का लोकार्पण होगा।

 कहा कि रेलवे स्टेशन और इस स्थल का नाम पंडित जी से जुड़ जाने से देश और दुनिया में इसका महत्व और बढ़ेगा। उन्होंने प्रथम चरण में होने वाले कार्य वीडीए की ओर से समय सीमा के अंदर पूरा कराए जाने पर संतोष जताया। इससे पहले मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे की देरी से लगभग 4.26 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां दीनदयाल की 63 फ़ीट ऊंची प्रतिमा देखी। इसके अलावा कुंड, फव्वारा, पार्क का भी निरीक्षण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुजाबाद में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से स्मारक स्थल पर पहुंचे। बता दें कि दीनदयाल स्मारक/संग्रहालय 3.67 एकड़ में करीब 39.67 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है।

सीएम के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एडीजी बृजभूषण,आईजी विजय सिंह मीना, डीएम चंदौली नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, वीडीए वीसी राहुल पांडेय, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम कुमार हर्ष, सूचना अधिकारी डॉ. एस पाल, मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल, विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन

दो चरणों मे होना है काम

पड़ाव गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में दो चरणों में काम होना है। पहले चरण में 39.79 करोड़ से 63 फ़ीट ऊंची दीनदयाल की प्रतिमा, ओपन थियेटर, वैदिक उद्यान, इंटरपिटेशन वाल का काम लगभग पूरा हो गया है। दूसरे चरण में संग्रहालय, पुस्तकालय, क्लोज्ड थियेटर के अलावा पड़ाव चौराहे के सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य होने हैं। इस पर 126 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वीडीए ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

पीएम का कार्यक्रम स्थल देखा
पड़ाव स्मारक स्थल पर सीएम के आगमन से पहले एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, एसडीएम कुमार हर्ष  ने जायजा लिया। इसके अलावा 16 फरवरी को दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर अफसरों ने स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इसमें पांच हजार लोगों के बैठने का इंतजाम रहेगा। इसी के मद्देनजर सीएम ने भी जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें