फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सीएम योगी: जंगमबाड़ी मठ में बोले- पंथ और संप्रदाय विभाजन के लिए नहीं, वसुधैव कुटुंबकम ही हम सभी का लक्ष्य

Fri, 13 May 2022 03:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित काशी दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों को परखने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं। काशी आगमन पर सीएम योगी सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ पहुंचे। 
विज्ञापन
जंगमबाड़ी मठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सीएम जंगमबाड़ी मठ पहुंचे। यहां आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी के पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मठ में पूजा अर्चना की और साधुओं से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


संतों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय हैं। लेकिन ये विभाजन के लिए नहीं हैं। यह मंजिल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग हैं। लक्ष्य सबका एक ही है वसुधैव कुटुंबकम। उन्होंने कहा कि हम सभी को सदैव धर्म के मार्ग पर चलकर उसका अनुसरण करना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि पूरे भारत को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिल रहा है। यही कारण है कि आज नई ऊर्जा के साथ भारत आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन



काशी के सांसद पीएम मोदी  नेतृत्व में काशी विश्वनाथ मंदिर का अलौकिक कायाकल्प हुआ। ठीक इसी तरह का कार्य अयोध्या में भी हो रहा है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है।  सीएम योगी ने कहा कि हम सभी महाभारत के अर्जुन की तरह से जीवित मात्र हैं। अयोध्या में देश के हर पंथ और संप्रदाय के अनुयायियों के लिए अपनी धर्मशाला और मठ स्थापित करने के लिए अलग से भूमि आवंटन का काम शुरू होने वाला है। बहुत जल्द इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। 


सीएम योगी ने दोपहर में कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। वह वाराणसी के कबीरचौरा स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में चौरीचौरा शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देर रात शहर में निमार्णाधीन व पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

सीएम योगी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण

शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं।

जंगमबाड़ी मठ में दीप प्रज्वलन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इस लिहाज से पीएम की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल जरूरी है। सीएम शुक्रवार रात शहर में निमार्णाधीन व पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री खिड़किया घाट, लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन, दशाश्वमेध प्लाजा सहित अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून महीने में वाराणसी के दौरे पर आएंगे और जनवरी से अब तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। इसके अलावा कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी है। इसमें रिवर फ्रंट योजना, शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रोपवे परियेाजना सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में रूट डायवर्जन लागू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को दौरे को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। भोजुबीर तिराहे से किसी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होते हुए आगे जाएंगे।

इसके अलावा गोलघर कचहरी से भी कोई वाहन सर्किट हाउस तक नहीं जाएगी। दैत्रावीर से कोई भी वाहन जेपी मेहता की तरफ नहीं जाएंगे। अंधरापुल से किसी भी प्रकार के वाहनों को चौकाघाट चौराहे की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा। दारानगर तिराहे से कोई वाहन डीएवी इंटर कॉलेज नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें