सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक
- फोटो : सूचना विभाग
महाकुंभ को लेकर काशी में होने वाली तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए। काशी विश्वनाथ में दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया।
इस मौके पर इस मौके पर एक्सिस बैंक की अध्यक्ष अर्निका दीक्षित, एक्सिस बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी अनूप मनोहर, एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख (नार्थ) श्रीकेश पी, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
इसके बाद वह आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सात दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद पिंडरा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नए जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।