फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulldozer Action: चंदौली में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, 30 से अधिक दुकानों को किया गया ध्वस्त

Fri, 06 Dec 2024 08:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Bulldozer Action In Chandauli : पड़ाव चौराहे पर सड़क के किनारे अतिक्रमण की जद में आए दुकानों पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। 
विज्ञापन
चंदौली में बुलडोजर एक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के पड़ाव चौराहा से रामनगर टेंगड़ा मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शुक्रवार की शाम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। शाम चार बजे से छह बजे तक बुलडोजर चलाकर 30 से अधिक अस्थायी दुकान, गुमटी और स्थायी निर्माण को ढहा दिया गया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। दुकानदार दुकानों से सामान हटाने में जुट गए।

विज्ञापन


एक साल से चल रहा फोरलेन निर्माण का कार्य
पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन निर्माण का कार्य एक वर्ष से चल रहा है। वहीं पड़ाव चौराहा से रेलवे पुलिया तक सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसको देखते हुए शुक्रवार को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह और कार्रदाई संस्था के अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चौराहे से रेलवे पुलिया तक के रोड के दोनों किनारों पर बने पक्के निर्माण, टीन शेड, गुमटी हटाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों ने दी चेतावनी

अधिकारियों ने चेताया कि अतिक्रमण यदि जल्द ही नहीं हटाया गया तो बुलडोजर से हटाया जाएगा। इसका हर्जाना भी दुकानदारों से वसूला जाएगा। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई और वे अपना सामान समेटने लगे। इस बीच शाम चार बजे एसडीएम पीडीडीयू नगर आलोक कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य राजस्व के अधिकारी, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर व पुलिस की टीम और पीडब्लूडी के अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। 

दुकानदारों में मची खलबली  
अचानक अभियान चलाए जाने से दुकानदारों में खलबली मच गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 30 से अधिक दुकानों, स्थायी निर्माण को ढहा दिया गया। अत्यधिक फोर्स होने के कारण दुकानदार विरोध नहीं कर सके। वे दुकानों से बचे सामानों को हटाने में जुटे रहे। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को फिर से अतिक्रमण हटाने का काम होगा। इस मौके पर अवर अभियंता लाल बहादुर राम, अभियंता राम नयन राव, आलोक मनी, अवर अभियंता सुपरवाइजर अनीस, बीके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें