फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पहुंचे काशी: विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का किया अनावरण, भक्तों को दिखेगी बाबा की लाइव आरती

Fri, 06 Dec 2024 09:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit : मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव के दर्शन किए। साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन की।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलईडी का किया अनावरण - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वाया सड़क सर्किट हाउस पहुंचे। अफसरों, जनप्रतिनिधियों के साथ विकास और कानून व्यवस्था पर बैठक की। यहां से वह बाबा काल भैरव के दर्शन करने पहुंचे और फिर बाबा काशी विश्वनाथ पहुंचकर यहां पूजन किया। बाबा विश्वनाथ धाम में लगवाई गईं 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। अब भक्त लॉकर रूम, प्रसाद काउंटर, हेल्पलाइन नंबर मुख्य गेट के बाहर भी बाबा के पूजन और दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन




सात दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम शहर पहुंच गए।सर्किट हाउस में अफसरों के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर बैठक की। निर्माणाधीन सड़क, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज समेत गोदौलिया रोपवे स्टेशन की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर काशी में होने वाली तैयारियों की समीक्षा की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक - फोटो : सूचना विभाग
महाकुंभ को लेकर काशी में होने वाली तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए। काशी विश्वनाथ में दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। 



इस मौके पर इस मौके पर एक्सिस बैंक की अध्यक्ष अर्निका दीक्षित, एक्सिस बैंक के मुख्य विपणन अधिकारी अनूप मनोहर, एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख (नार्थ) श्रीकेश पी, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। 



इसके बाद वह आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सात दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद पिंडरा में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नए जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें