फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बाबा दरबार में लगाई हाजरी

Sat, 25 Jun 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी अड़गड़ानंद से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
बाबा दरबार में पूजा अर्चना करते योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद रात में सीएम योगी काल भैरव और बाबा दरबार में दर्शन करने भी गए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वामी अड़गड़ानंद से ली जानकारी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी अड़गड़ानंद से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सक्तेशगढ़ आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को फोन कर कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।

आश्रम के मुख्य व्यवस्था संचालक नारद महाराज के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वामी जी से कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले गुरु पूर्णिमा उत्सव पर व्यवस्था के लिए आश्रम की तरफ से जो भी मदद मांगी जाएगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश से तकरीबन 10 लाख लोग आते हैं। इस दिवस पर महाराज के पूजन, उद्बोधन के अलावा भंडारा भी होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें